1003 भाविप की प्रांतीय बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
करनाल। भारत विकास परिषद हरियाणा (उत्तर) की प्रथम प्रांतीय परिषद की बैठक सेक्टर-14 के श्री कृष्णा मंदिर में आयोजित हुई। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने कहा कि संगठन की मूल भावना के अनुरूप कार्य करना ही प्रत्येक कार्यकर्ता का धर्म है। प्रत्येक सदस्य को आत्ममंथन करना चाहिए कि वे संगठन को क्या दे सकते हैं। प्रांतीय अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने बैठक के उद्देश्य व महत्व पर प्रकाश डाला जबकि क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. परमजीत पाहवा ने अपने उद्बोधन में परिषद की रीति-नीति और कार्यपद्धति पर विस्तार से विचार रखे। क्षेत्रीय संयोजक हरिओम भारद्वाज, ज्योति चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. परमजीत पाहवा, कमलेश गर्ग, महासचिव दीपक राय आनंद, डॉ. सतीश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो