फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत का सपना करना होगा साकार : सुभाष चंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने शक्तिपुरम में लोगों के साथ चाय पर चर्चा की। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुरलन के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना साकार करना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की सोच को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत की जो नींव रखी है, उस मुहिम को प्रदेश की जनता तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इस मुहिम के तहत स्वच्छता ही सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर पवन शर्मा, मुकेश कुमार, संदीप शर्मा, मुकेश कुमार, कर्मपाल, शशिकांत, रामनिवास, रामेश्वर और सुभाष मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें