फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बनने से पहले टूटने लगा करोड़ों से बना नाला

Fri, 12 Sep 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
132... निर्माणधीन  गंदा नाला । संवाद
विज्ञापन
घरौंडा। गांव बरसत में बारिश के पानी की निकासी के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाया जा रहा नाला ग्रामीणों को रास नहीं आ रहा है। आरोप है कि इस नाले के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके चलते यह अधूरा नाला कई स्थानों से टूट चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने इसके निर्माण पर 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस लागत से बरसत बस स्टैंड चौक से लेकर गांव के चारों ओर जाने वाली सड़कों का पुनर्निर्माण और नालों की खोदाई के साथ इनका निर्माण कार्य शुरू किया था। इस काम की शुरुआत से ही लापरवाही और जल्दबाजी सामने आने लगी। एसडीओ एस भाटिया का कहना है कि नाले का निर्माण पूरी गुणवत्ता के अनुसार किया जा रहा है। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर दरारें आई थीं जिन्हें दुरुस्त करवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें