फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों के कर्म का प्रभाव बच्चों पर पड़ेगा : कैलाश

Fri, 10 Oct 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्री गीता मंदिर सेक्टर-13 में कार्तिक मास अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वीरवार सुबह हवन का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रधान कैलाश चंद गुप्ता ने बताया कि स्वामी मुक्तानंद महाराज की प्रेरणा व उनकी अध्यक्षता में 18 कुंड़ीय श्री गीता व श्री दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से एक माह चलने वाले यज्ञ में प्रात: काल 5:30 बजे प्रभात फेरी हुई और 6 बजे हवन में सभी श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। कैलाश गुप्ता ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते है कि हमें प्रत्येक कर्म सोच समझ कर करना चाहिए। घर के बड़े बुजुर्ग जैसा कर्म करेगे, वैसा ही आचरण का प्रभाव बच्चों पर भी पड़ता है। इस अवसर पर गुरदयाल, प्रेम छाबड़ा, राजकुमार गोयल, नरेश गर्ग, अजय गुप्ता व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें