माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ‘डमरू अब बजने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है..., कृपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा... और जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे हरियाणा में भगवा लहराएंगे...। जैसे भजनों से कर्ण नगरी रविवार की शाम को गूंज उठी। मौका था एक शाम खाटूवाले के नाम कीर्तन का। जिसका आयोजन श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से सेक्टर-12 के मैदान में हुआ। जिसमें भजन गायक कन्हैया मित्तल ने खाटू श्याम के भजनों से समा बांधा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जैसे ही मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे तो भजनों पर खुद भी झूमे। इस दौरान उन्होंने मंच से खाटू श्याम के जयकारे लगाए। करीब एक घंटे तक कीर्तन का आनंद लेने के बाद उन्होंने भजन गायक और आयोजकों की मांग पर करनाल से खाटू के लिए बस चलाने और करनाल स्थित खाटू श्याम मंदिर के नजदीक तोरणद्वार बनवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में स्वामी ज्ञानानंद महाराज, खाटू श्याम मंदिर खाटू धाम के ट्रस्टी मानवेंद्र चौहान, सांसद संजय भाटिया, मेयर रेणू बाला गुप्ता विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान समस्तीपुर की भजन गायक रेश्मी शर्मा ने भी भजनों से समा बांधा। कार्यक्रम में गायकों ने आ गया मैं दुनियादारी सारी बाबा छोड़कर..., तीन बाणधारी की जय.., पलकों का घर तैयार सांवरे.., हरे रामा रामा रामा हरे-हरे.. और हारा हूं बाबा मुझे तुझ पर भरोसा है। जैसे भजनों से समा बांधा। मौके पर श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल सुमित गुप्ता, अंकुर गुप्ता, आशीष गुप्ता, अक्षत गुप्ता, सुनील गुप्ता, गगन जिंदल, हरीश गोयल, पवन सिंगला, प्रदीप अग्रवाल, विकास सिंगला, कर्ण बंसल, आकाश गुप्ता, अमित गुप्ता, विपिन गुप्ता, सुनील सिंगला, विपुुल गोयल, विपेन गुप्ता, युगल बंसल, अमल बंसल, अंशुल गर्ग, अंकित जैन, गौरव गुप्ता, लवीश गोयल, मुनीष गोयल, पंकज गोयल, प्रणव गोयल, पवन सिंगला, रजत गर्ग, रूशील गुप्ता, समर्थ गोयल व सौरभ गुप्ता मौजूद रहे।
बस चलाने, तोरणद्वार मांग मौके पर हुई मंजूर
मंच से भजन गायक कन्हैया मित्तल ने करनाल से खाटू के लिए बस चलाने और शहर में तोरणद्वार बनाने की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी। उन्होंने कहा कि बस चलने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को भी श्री खाटू श्याम के दर्शनों का अवसर मिलेगा। वहीं खाटू श्याम के नाम का तोरणद्वार बनने से कर्ण की नगरी की शोभा बढ़ेगी। खाटू में इसी द्वार को देखकर युवाओं में शाम की मस्ती चढ़ती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तुरंत दोनों मांगों को मंजूरी दे दी।
देश पर गर्व करने का दिया संदेश
भजन गायक कन्हैया मित्तल ने मुख्यमंत्री के सामने ही सभी को अपने देश पर गर्व करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति का विदेश में भी डंका है। अब न केवल भारत देश बल्कि इंग्लैंड में एक भारतीय के प्रेसिडेंट बनने से भगवा लहराया है। इसके अलावा उन्होंने सभी को अपनी संस्कृति को जीने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
श्री खाटू श्याम बाबा के कीर्तन में बाबा की महिमा का गुणगान करती रेशमी शर्मा। संवाद
श्री खाटू श्याम बाबा के कीर्तन में बाबा की महिमा का गुणगान करते कन्हैया मित्तल और उनकों सुनने के ?
श्री खाटू श्याम बाबा के कीर्तन में माथा टेकते सीएम मनोहर लाल। संवाद