करनाल। सब्जी लेने जा रहे दंपती के साथ सेक्टर-8 में छीना झपटी हो गई। बाइक सवार दो बदमाश महिला से पर्स व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-8 निवासी मोहन स्वरूप सचदेव ने बताया कि 26 सितंबर की सुबह 11 बजे वह पत्नी सुदर्शन सचदेवा के साथ नूरमहल चौक की ओर सब्जी लेने पैदल पैदल जा रहा था। जब वह सेक्टर-8 में मकान नंबर 695 के पास पहुंचे दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उसकी पत्नी के हाथ से मोबाइल और पर्स छीनकर ले गए। पर्स में 1860 रुपये थे। आरोपी बुलेट बाइक पर थे। संवाद