फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निगम आज चलाएगा विशेष श्रमदान अभियान

Thu, 25 Sep 2025 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
101... नगर निगम कार्यालय। प्रवक्ता निगम
विज्ञापन
करनाल। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर निगम की ओर से वीरवार को एक विशेष श्रमदान अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक दिन, एक घंटा, एक साथ और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे सामुदायिक केंद्र प्रेम नगर में आयोजित होगा। नगर निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि अभियान में सफाई मित्रों की अलग-अलग टीमें प्रत्येक जोन में सफाई का कार्य करेंगी। शिविर में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। पार्षद, निवासी कल्याण संघ, गैर-सरकारी संगठन, मार्केट एसोसिएशन और स्वयं सेवक श्रमदान कार्यक्रम में जुड़कर अभियान का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने शहरवासियों से अभियान में भाग लेने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें