फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निगम ने हटवाई मीट की अवैध दुकानें

Sat, 16 May 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मीट की दुकानों पर कार्रवाई करते निगम की टीम। स्रोत : निगम
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने वार्ड-16 की पिपली मंडी स्थित रेलवे लाइन अंडरपास के निकट अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने निरीक्षण कर छह दुकानों को गिरा दिया। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज के निर्देश पर सफाई शाखा ने शुक्रवार को रेलवे लाइन अंडरपास के चलते मीट की अवैध दुकानों पर कार्रवाई की। टीम ने दुकानदारों से इनकी मंजूरी मांगी तो वे कुछ भी नहीं दिखा पाए। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि शहर में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों, गंदगी फैलाने व नगर निगम के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी निरंतर अभियान चलाए जाएंगे। नियमों की अनदेखी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना व कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो

मीट की दुकानों पर कार्रवाई करते निगम की टीम। स्रोत : निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें