फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेघर लोगों के लिए निगम ने तैयार किए रैन बसेरे

विज्ञापन
बेघर व्यक्ति को गाड़ी में बीठा कर रेन बसेरे में ले जाते निगम के अधिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
करनाल। खुले आसमान के नीचे या फ्लाईओवर आदि के नीचे सोने वाले बेघरों को रैन बसेरों में पहुंचाने के लिए नगर निगम की शहरी मिशन प्रबंधन ईकाई शाखा ने एक टीम का गठन किया है। यह टीम गाड़ी लेकर रात को शहर में घूमती है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, फ्लाईओवर या मार्केट में कहीं भी कोई बेघर व्यक्ति दिखाई देता है तो उसे रैन बसेरों में रात गुजारने के लिए कहा जाता है। अगर कोई व्यक्ति वहां तक जाने में असमर्थ हो तो टीम उसे नजदीकी रैन बसेरे में छोड़कर भी आती हैं। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने शहर के लोगों से अपील की है कि वे सर्दी के मौसम में किसी भी व्यक्ति को बिना आश्रय के घूमता देखें तो उसे रैन बसेरे में जाने के लिए कहें। निगम ने शहर में छह जगहों पर छह रैन बसेरे बना दिए हैं, जिनमें एक स्थायी और पांच अस्थाई रैन बसेरे तैयार किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें