फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिन भर निकली धूप पर शीतलहर ने फिर कराया ठंड का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले कई दिनों तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना, अभी तापमान भी गिरेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले में सोमवार को भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और हल्की धूप भी खिलती रही। इस दौरान शीतलहर ने एक बार फिर से ठंड का अहसास करा दिया। अगले कई दिनों तक भी मौसम में बदलाव की संभावना से आलू उत्पादक किसानों में चिंता बढ़ गई है जबकि फिलहाल गेहूं की फसल में कोई नुकसान नहीं है। सोमवार को अधिकतम 26 व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। कुछ समय बाद हल्की धूप निकली तो तेज हवाएं भी चलने लगी। शीतलहर ने एक बार फिर हल्की ठंड का एहसास करा दिया। वहीं करीब 27 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने परेशानी और बढ़ा दी। वहीं मंगलवार के बाद दो दिन तक मौसम साफ रहने के बाद फिर बदलाव की संभावना जताई जा रही है। बदले मौसम के बीच किसान भी असमंजस में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि हल्की बारिश व हवाओं का गेहूं की फसल पर किसी प्रकार का नुकसान होने की संभावना नहीं जताई जा रही, लेकिन तेज बारिश हुई तो जरूर नुकसान हो सकता है। वहीं बदले मौसम ने आलू उत्पादक किसानों की चिंता जरूर बढ़ा दी है। आलू की तैयार फसल को निकालने में मौसम बाधा बन सकता है तो वहीं किसानों को नुकसान भी हो सकता है। अगले कई दिनों तक मौसम में बदलाव के बीच तापमान भी छह डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा तो ठंडक का भी एहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
अगले सप्ताह तक यह तापमान रहने की संभावना
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
मंगलवार 25 डिग्री 12 डिग्री
बुधवार 23 डिग्री 9 डिग्री
वीरवार 22 डिग्री 7 डिग्री
शुक्रवार 21 डिग्री 7 डिग्री
शनिवार 21 डिग्री 6 डिग्री
रविवार 22 डिग्री 8 डिग्री

अभी फसलों में नुकसान नहीं : सीबी सिंह
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ सीबी सिंह का कहना है कि फिलहाल मौसम में आए बदलाव से किसी भी फसल में नुकसान नहीं है। हल्की बारिश से भी कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन तेज बारिश से नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। हल्की बारिश से गेहूं की फसल में फायदा होगा, लेकिन आलू की तैयार फसल को निकालने में बाधा हो सकती है तो नुकसान भी हो सकता है। अभी कई दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें