संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 11 केवी सेक्टर चार व पांच फीडर के मरम्मत कार्य के कारण बंद होने से यहां की आपूर्ति तीन घंटे के लिए बाधित रहेगी। फीडर बंद होने से सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक दोनों सेक्टर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सेक्टर सात व 11 केवी ग्रीन बेल्ट फीडर के सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बंद होने से सेक्टर सात व राजीव पुरम की बिजली बाधित रहेगी। 33 केवी नगला मेघा फीडर के सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बंद होने से 11 केवी शेखपुरा जगमग, डबरकी, रसूलपूर खेतों की बिजली, शेखपुरा खेतों की आपूर्ति, छपरा खेड़ा खेतों की आपूर्ति, 11 केवी जीटी रोड घरेलू व रावर की कृषि आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।