फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहर की बिजली तीन घंटे रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बिजली निगम के 11 केवी के दो सब स्टेशनों की बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद होने पर लोगों को काफी परेशानी हुई। 33 केवी के जाटों गेट व सेक्टर 16 फीडर में तकनीकी सुधार (मेंटेनेंस कार्य) के चलते सेक्टरों, मंगल कॉलोनी पार्ट दो, राम नगर, प्रेम नगर, गांधीनगर, शांति नगर, कृष्णा नगर एवं एकता कॉलोनी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं 11 केवी बीरू कॉलोनी, सेक्टर आठ पार्ट दो फीडर के बंद होने से सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली बाधित रही। इस कारण 25 केवीए टीएफ गुरुद्वारा साहिब व 200 केवीए टीएफ नजदीक सेक्टर आठ के स्थानांतरण के कारण बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं सेक्टर 32 और सेक्टर आठ पार्ट क्षेत्र की बिजली भी प्रभावित रही। वहीं वार्ड एक के क्षेत्र में बिजली का खंभा टूटने से बलड़ी फीडर बंद रहा। इस कारण से वसंत विहार, टिकरी, कैलाश, पालम कॉलोनी और शक्ति पुरम की बिजली प्रभावित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें