कुरुक्षेत्र(वि.)। नेशनल ताइक्वांडो और हिटकिड़ो प्रतियोगिता में स्टे फिट ताइक्वांडो अकादमी के बच्चों ने नौ स्वर्ण और एक रजत पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता का आयोजन पानीपत के डीएवी पुलिस लाइन में हुआ। कोच सुजीत कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच जतिन यादव ने बताया कि स्टे फिट साईं कमांडो अकादमी के बच्चों ने जैस्मिन, राघव, विपिन, अभय, मनन, शिवांश, यशी, अक्षत, खुशमनदीप कौर, लैविश, शिवम, अंजलि ने स्वर्ण पदक जीता। ईशानी वाली ने रजत पदक प्राप्त किया। कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप ढिल्लों हथीरा ने बताया कि ताइक्वांडो एक कोरियन मार्शल आर्ट है जो शारीरिक और मानसिक अनुशासन को बढ़ाता है। यह न केवल एक खेल है बल्कि एक जीवनशैली भी है जो आत्मविश्वास अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियां सिखाती है। उन्होंने स्टे फिट ताइक्वांडो अकादमी के संचालक सुजीत कुमार जी को भी बहुत बधाई दी और बच्चों के अच्छे भविष्य की भी कामना की।