फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्से-कहानी से विषय समझेंगे प्राथमिक स्कूलों के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अध्यापक अब कहानियों और रोचक किस्सों के माध्यम से विषय समझाएंगे। अध्यापकों ने पिछले दिनों एफएलएन प्रशिक्षण शिविर में जो सीखा है, उसे कक्षा में बेहतर तरीके से लागू करने की तैयारी कर ली है।
शिक्षा विभाग ने संपर्क दीदी एप पर विषयवार पाठ्य सामग्री भी अपलोड कर दी है। नई व्यवस्था को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए अब सभी प्राथमिक अध्यापकों, एबीआरसी व बीआरपी को टैबलेट दिए जाएंगे ताकि अध्यापक स्मार्ट बोर्ड से टैबलेट को जोड़कर विद्यार्थियों को खेल-खेल में विषय को बेहतर तरीके से समझा सकें।
विज्ञापन

अध्यापकों को टैबलेट वितरण के लिए खंड स्तर पर अध्यापकों की सूची तैयार की जाने लगी है। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों सभी जिलों में एफएलएन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए थे। इन शिविरों में मुख्य प्रशिक्षकों ने प्राथमिक अध्यापकों को खेल-खेल में विद्यार्थियों को पढ़ाने के तरीके सिखाए थे। अध्यापकों ने प्रशिक्षण शिविर में जो सीखा, उसे कक्षा में लागू करना था। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहली से पांचवीं कक्षा तक का गणित व अंग्रेजी विषय का सिलेबस संपर्क दीदी ऐप पर अपलोड किया है। साथ ही स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड भी लगाए गए हैं। अध्यापकों को स्मार्ट बोर्ड पर ही बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाना था, लेकिन इन गतिविधियों को बेहतर तरीके से करवाने में टैबलेट की कमी आड़े आ रही थी। शिक्षा विभाग ने इस कमी को दूर करते हुए अब प्राथमिक स्कूलों के अध्यापकों को टैबलेट देने का निर्णय लिया है ताकि पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कहानी व रोचक किस्सों के माध्यम से विषय समझाया जा सके।
विज्ञापन

अध्यापकों को प्रतिदिन मिलेगा दो जीबी डाटा
अधिकारियों के अनुसार, टैबलेट वितरण का कार्य सीआरसी स्तर पर किया जाएगा। टैबलेट के साथ ही अध्यापकों को एक सिम व प्रतिदिन दो जीबी डाटा दिया जाएगा। अध्यापक इस डाटा का प्रयोग स्मार्ट बोर्ड से टैबलेट को जोड़कर कर सकेंगे। टैबलेट वितरण का कार्य जल्द पूरा करने के लिए अध्यापकों से दो-दो पहचान पत्र तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें