फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रभातफेरी में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

Sat, 31 Jan 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
शिव जी की पुजा करते श्रद्धलु। संस्‍‌था
विज्ञापन
करनाल। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा पुराना सराफा बाजार की ओर से महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शिव मंदिर सराफा बाजार में विश्राम लेगी। सभा के प्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि इसी उपलक्ष्य पर प्रतिदिन निकाली जा रही प्रभातफेरी शुक्रवार को सेक्टर-13 पहुंची। यहां गीता मंदिर में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और हर हर महादेव के जयकारों लगाए। भजन मंडली ने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। एक फरवरी को प्रभातफेरी सेक्टर-4 और कोट मोहल्ला में निकाली जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें