फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रभातफेरी में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Sun, 25 Jan 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। महाशिवरात्रि के अवसर पर सतपाल मनोचा के नेतृत्व में निकाली जा रही शिव प्रभातफेरी शनिवार को सेक्टर-7 में संदी अग्रवाल के निवास स्थान से गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुई। प्रभातफेरी ने विभिन्न मार्गों से होते हुए सेक्टर-8 में दीपक सिंगला के निवास स्थान पर विश्राम लिया। प्रभातफेरी के दौरान पूरा वातावरण ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। भजन गायिका वीना सेठ, ज्योति, सुशील मदान, राजेश चुग, अशोक सरदाना व राकेश चावला, विकास टिक्का ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजू डोडा, विनोद गुप्ता, प्रवीन शंकर, देवी दयाल अरोड़ा, सुरिंदर पाल, सुशील मदान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें