प्रभात फेरी में ढोल की थाप पर झूमते श्रद्धालु। स्वयं
करनाल। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सतपाल मनोचा के नेतृत्व में प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को प्रभातफेरी का सेक्टर-16 में गगनदीप शर्मा के निवास स्थान से आरंभ होकर रात्रि रेखा चोपड़ा के निवास स्थान सेक्टर-14 पार्ट टू में विश्राम हुआ। प्रभातफेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे लगाए। सतपाल मनोचा ने भोले का डमरू बजेगा, तभी सनातन धर्म जागेगा के नारे लगवाएं। वीना सेठ, ज्योति, सुशील मदान, राजेश चुघ, अशोक सरदाना, राकेश चावला ने शिव के भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। राजू डोडा, विनोद गुप्ता, प्रवीन, देवी दयाल, सुशील मदान, राजेश चुघ आदि माैजूद रहे। संवाद