फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने व्यक्ति को मारी टक्कर, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जीटी रोड पर पंजाबी ढाबे के समीप एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव श्यामगढ़ निवासी बलकार ने बताया कि वह श्री कृष्णा वैष्णो पंजाबी ढाबा पर मैनेजर का काम करता है। उसके ढाबे पर अर्जुन निवासी गांव भायपुर, जिला मुरादाबाद, यूपी काम करता था। सुबह के समय वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था तभी जीटी रोड पर एक कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया तो जहां उसने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें