123....कोंहड़ रोड पर ट्रक के पीछे लगा कैप्सूल टूटा। संवाद
- फोटो : kupwara news
मूनक। मूनक-कोंहड रोड पर गहरे गड्ढे होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में ये गड्ढे दिखाई नहीं देते। इस रास्ते से तेल के टैंकर और गैस के कैप्सूल निकलते हैं। सोमवार को मूनक से कुछ दूरी पर रिफाइनरी की तरफ जाते समय गुजरात से आ रहा एक ट्रक के पीछे लगा हुआ कैप्सूल का जॉइंट गड्ढों के कारण टूट गया। यह कैप्सूल गुढ़ा गैस प्लांट में ले जाया जा रहा था। बताया जाता है कि इसमें गैस भरी हुई थी और जैसे ही ड्राइवर ने बड़े गड्ढे से बचने के लिए ब्रेक लगाई तो पीछे जुड़ा हुआ कैप्सूल टूट गया। संवाद