करनाल। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी सोमवार को हरियाणा के विकास को समर्पित बजट पेश करेंगे। इसमें प्रदेश के वृद्धजन, महिला, युवा, किसान, व्यापारी और मजदूर सहित हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित किया जाएगा। बजट के दो लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने की संभावना है। बजट बनाते हुए आमजन के विचारों व सुझावों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री ने स्वयं कई जिलों में बैठक बजट को लेकर आमजन के सुझाव एकत्रित करने की पहल की है ताकि विकसित भारत की यात्रा में हरियाणा प्रदेश के नागरिकों का भी योगदान हो और प्रदेश विकसित भारत के संकल्प की दिशा में अग्रणी राज्य बन कर उभरे। विधायक ने कहा कि इस बार के बजट में हरियाणा की उन्नति की स्पष्ट झलक देखने को मिलेगी। ब्यूरो