फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ठेकेदार की लापरवाही आई सामने, टूटी बल्लियां लगाईं, खंभों ने नीचे से हट रही मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मुनक नहर पर कमजोर शटरिंग पर करीब 12 फुट ऊपर लेंटर डाला जा रहा था। मौके पर ठेकेदार की लापरवाही सामने आई। टूटी हुई बल्लियों के सहारे शटरिंग की गई थी, वहीं पुल के बन चुके खंभों के नीचे से मिट्टी हटी मिली। पुल के निर्माण का टेंडर विजय कंसल कंपनी को दिया गया है। जिसका निर्माण डेढ़ वर्ष में पूरा करना है। पुल गिरने के बाद से ठेकेदार गायब है। ग्रामीण विनोद, किम्मन, बीरा राम, संदीप, करतार सिंह, ओमप्रकाश, प्यारे राम आदि का आरोप है कि पुल के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। कमजोर शटरिंग और पतला सरिया बिछाकर जल्दबाजी में लेंटर डाला जा रहा था। जिसकी वजह से पुल गिर गया। जो खंभे खड़े किए हैं, उनके नीचे से मिट्टी हट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें