फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुल्हन करती रही इंतजार, बरात लेकर नहीं आया दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। घर में शादी की खुशियां थीं, स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू बिखर रही थी। दुल्हन दूल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन शाम तक भी जब बरात नहीं पहुंची तो सभी के चेहरे पर मायूसी छा गई। सभी इंतजाम धरे रह गए। परिवार भी सदमे में है। मामला घरौंडा क्षेत्र के एक गांव का है। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा पक्ष बरात लेकर नहीं पहुंचा है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही डायल 112 गांव में पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित के भतीजे ने बताया कि उसकी चचेरी बहन का रिश्ता यमुनानगर के एक गांव में हुआ था। रिश्ता हुए लगभग तीन साल पहले हो गया था। परिजनों का आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने बाइक की मांग की थी जोकि दीपावली पर दी थी। इसके साथ ही दूल्हा पक्ष को पांच लाख रुपये भी दिए थे। जिसके उन्होंने मकान बना लिया था। रविवार को गांव में बरात आनी थी, लेकिन दहेज के चलते दूल्हा पक्ष बरात लेकर नहीं पहुंचा। डायल 112 के इंचार्ज बलराज सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक शादी में दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। मामले की सूचना थाना प्रभारी को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें