करनाल। रेलवे स्टेशन पर पूछताछ कक्ष के बाहर एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी उम्र करीब 55 साल है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। जीआरपी एसआई सोहन लाल ने बताया कि पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उनकी नजर पूछताछ कक्ष के बाहर लेटे एक व्यक्ति पर पड़ी। इसके बाद स्टेशन मास्टर को जानकारी दी गई। वह व्यक्ति मृत पड़ा था। मृतक के दाहिने हाथ में लोहे का कड़ा पहना मिला। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद