संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। क्षेत्र के संधीर गांव में एक युवक को फोन कर घर से बाहर बुलाकर नशे में धुत दो युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावार जेब से 1200 रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संधीर गांव निवासी मामू राम ने बुटाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक मई को अपने घर पर था तो समय रात करीब साढ़े आठ बजे उसके फोन पर एक अनजान नंबर से गांव के ही प्रवीन ने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया। जब वह घर से बाहर निकला तो प्रवीन व भूषण नशे में धुत थे। दोनों सफेद रंग की गाड़ी से नीचे उतरे और डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी राम देवी घर से बाहर निकली तो उसने देखा कि दोनों आरोपी उसे पीट रहे है। उसकी पत्नी ने तुरंत डायल 112 को फोन कर मारपीट की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों आरोपी अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए और जाते हुए आरोपी उसकी उसकी जेब से 1200 रुपये भी निकालकर ले गए। पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।