फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विद्यार्थी को दायित्व बोध कराना विद्या भारती का उद्देश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के उत्तर क्षेत्र की बैठक हुई। इस दौरान नई शिक्षा नीति पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय नड्डा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत चार पैटर्न को लागू किया जाना है। विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रयोग पर भी बल दिया गया।पर्यावरण के संरक्षण के लिए भी सभी से पौधरोपण का आह्वान किया गया। पर्यावरण संरक्षक ओमप्रकाश ने आयुर्वेदिक औषधीय पौधों के गुणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्या भारतीय अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान देश का सबसे बड़ा गैर सरकारी संगठन है। इसके देशभर में 14 हजार विद्यालय हैं। जो देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय नड्डा के साथ ही सह क्षेत्रीय संगठन मंत्री बालकिशन, अध्यक्ष अशोक पाल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र अत्री, पर्यावरण संरक्षण ओमप्रकाश, स्कूल प्रधान केके चावला, प्रबधंक अशोक गुप्ता और प्रिंसिपल प्रमोद कुमार विशेष रूप से पहुंचे। सभी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इससे पहले सभी ने पौधरोपण किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें