बैठक को संबोधित करते भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर। स्वयं
करनाल। पार्टी की संगठनात्मक मजबूती देने के लिए बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिले में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर समीक्षा और प्रशिक्षण शिविर पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की सही जानकारी देना है। अतिरिक्त जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, संयोगिता गुप्ता, साहिल मदान, प्रियंका काठपाल, दीपक शर्मा, जिला महामंत्री मानव पुरी, सचिव सुमन रानी, ऊषा पांचाल व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो