तरावड़ी। अनाज मंडी में हैफेड और डीएफएससी के अधिकारियों ने शनिवार को धान की सरकारी खरीद शुरु कराई। मार्केट कमेटी सचिव संजीव सचदेवा और प्रधान सुभाष गुप्ता ने बताया कि खरीद के लिए धान की नमी 17 प्रतिशत व साफ व सुखी होनी चाहिए। हैफेड की खरीद तीन दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को होगी। बाकी के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार डीएफएससी की खरीद होगी। किसान फसल सुबह 6 से शाम 6 बजे तक लेकर आएं। संवाद