इंद्री। जिला करनाल ब्राह्मण सभा का चुनाव शीघ्र होने वाला है। इसके लिए 55 कॉलेजियम के लिए नई मतदाता सूची तैयार की जा रही है। एसडीएम अशोक मुंजाल ने बताया कि अगर संस्था के किसी सदस्यों की मृत्यु हो गई है, तो उनके परिवारों से अनुरोध है कि वे 4 दिसंबर तक उनका मृत्यु प्रमाणपत्र जिला ब्राह्मण सभा के कार्यालय में जमा करवाएं। अगर मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं है तो उसके पारिवारिक सदस्य अपने गांव के सरपंच व नंबरदार से भी तसदीक करवाकर कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इससे कॉलेजियम में से उन सदस्यों का नाम हटाने की प्रक्रिया संभव हो सकेगी और चुनाव की आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। संवाद