फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के पासपोर्ट रद्द करने की कार्रवाई निंदनीय : त्रिलोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला कांग्रेस संयोजक त्रिलोचन सिंह ने हरियाणा में शंभु और खनौरी बार्डर पर जा रहे काफी किसानों को गिरफ्तार करने की निंदा करते हुए रिहा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसान नेता राजिंद्र आर्य दादूपुर सहित कई किसानों को चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय से उनका पासपोर्ट रद्द करने का नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस गैर कानूनी तरीकों से भेजा गया है। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस तरह से नोटिस भेजने का अधिकार नहीं है। अदालत के माध्यम से इस तरह के नोटिस भेजे जाने की प्रक्रिया को अमल में लाया जाना चाहिए। राजिंद्र आर्य ने कोई अपराध नहीं किया है। न ही उन पर कोई ऐसा केस दर्ज है। कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें