फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गांव में मोबाइल छिपा चोरी करने जाते थे आरोपी

Sat, 30 Dec 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंजपुरा। डबरकी कलां में ट्रांसफार्मर चोरी करने के विरोध करने पर किसान को पिस्टल से गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दो-तीन साल से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर रहे है। हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित बडौली गांव में मोबाइल छिपाने के बाद वारदात करने निकलते थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी आबिद निवासी यूपी के शामली के जलालाबाद ने बताया कि वह बीते दो-तीन साल से ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पहली बार पुलिस की पकड़ में आए हैं। वे करनाल-मेरठ हाईवे से हरियाणा में आते थे। ट्रांसफॉर्मर से सामान चोरी करने बाद तीनों उसी बाइक से वापस यूपी चले जाते थे।
विज्ञापन

वारदात करने के लिए वे यमुना के साथ लगते यूपी के गांव बडौली में एकत्र होते थे। योजना के अनुसार सभी अपने मोबाइल गांव में ही रख देते थे। ताकि पुलिस आसानी से उन तक नहीं पहुंच सके। बएक रात में उनका दो या तीन ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने का लक्ष्य होता था। उधर पुलिस ने फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश में लगातार कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। जिला अपराध शाखा दो को यह केस सौंपा गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि डबरकी कलां गांव के खेतों में बुधवार रात को आबिद अपने साथियों के साथ ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर रहा था। गांव के ही किसान देशराज को भनक लगी तो वह ग्रामीणों के साथ खेत में पहुंचा। एक आरोपी ने पिस्टल से उसे गोली मारकर घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने आबिद को मौके पर ही पकड़ लिया था। उसके दो अन्य साथ मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें