फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रंजिश में हवाई फायर करने का आरोपी 34 दिन बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा के बल्हेड़ा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े में हवाई फायरिंग करने वाले पानीपत के गांव गढ़ी बेसक निवासी आरोपी परवेज उर्फ बुझा को पुलिस ने 34 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। घरौंडा थाना पुलिस टीम ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घरौंडा पुलिस के टीम प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि गांव बलहेड़ा में 13 अक्तूबर को दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपी पक्ष ने शिकायतकर्ता पर डंडों से हमला कर व जान से मारने की धमकी दी थी। हवाई फायरिंग भी की थी और मौके से भाग गए थे। फायर करने वालों में आरोपी परवेज भी शामिल था। पुलिस ने मामले में मारपीट और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें