फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीएनजी पंप में गोली चलाने का आरोपी को जेल भेजा

Thu, 20 Nov 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा में सीएनजी पंप पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी सोमवीर निवासी चोपरापट्टी, नरवाना, जींद को बुधवार को कोर्ट से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस रिमांड में सामने आया कि आरोपी ने ही अवैध हथियार से फायरिंग की थी। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि 13 अक्तूबर 2025 की रात को मामूली कहासुनी पर जितेंद्र दीपक व सचिन ने सीएनजी पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर फायरिंग की थी और मौके से भाग गए थे। मुख्य आरोपी सोमवीर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें