संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 31.80 ग्राम स्मैक बरामद की है।
टीम के इंचार्ज हिम्मत सिंह ने बताया कि टीम ने सूचना मिलने पर 20 नवंबर को शिवाजी कॉलोनी निवासी आकाश को गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी यूपी से यह स्मैक लेकर आया था। आरोपी का भाई भी नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।