फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धान घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी हो

Mon, 10 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के प्रवक्ता बहादुर मैहला ने कहा कि धान घोटाले की जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। हैरानी की बात है कि जिन अधिकारियों पर हेराफेरी करने के आरोप है, केस भी दर्ज कराया गया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार करके उनसे पैसे की रिकवरी की जानी चाहिए। अधिकारी गिरफ्तार नहीं हुए तो घोटाले को दबा लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भाकियू सर छोटूराम जल्द ही सडक़ों पर उतरकर प्रदर्शन करने की योजना बना रही है। बहादुर मैहला ने कहा कि फिजिकल वेरीफिकेशन के नाम पर भी धोखाधड़ी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें