करनाल। लोहे का सामान बेचने का बहाना बनाकर एक व्यक्ति दुकानदार से 25500 रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में राजपाल ने बताया कि वह कबाड़ी का काम करता है। एक व्यक्ति 29 नवंबर को बाइक पर आया। उसने कहा कि वह लोहे का सामान बेचना चाहता है। तुम रुपये लेकर मेरे साथ चलो। वह 25500 रुपये लेकर आरोपी के साथ चला गया।उसने एक गोदाम के समीप उसे उतार दिया और उससे रुपये ले लिए कहा कि वह गोदाम के मालिक को लेकर आ रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं आया। संवाद