फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुक्केबाजी के आसमान पर चमकर रहा 13 साल का सितारा

Sun, 22 Feb 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
प्रतीक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। मुक्केबाजी में एक नन्हा सितारा अपनी चमक बिखेर रहा है। उनका नाम है प्रतीक। वह मात्र 13 साल के हैं लेकिन अपने मुक्कों से बड़ों को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने नौ साल की उम्र से मुक्केबाजी शुरू की थी। आज प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर जिले का नाम चमका रहे हैं। माइक टायसन को आदर्श मानने वाले प्रतीक ने बताया कि टीवी पर माइक टायसन के मुकाबले देखकर वह मुक्केबाजी की ओर आकर्षित हुए। पिता उनको अभ्यास करने के लिए कर्ण स्टेडियम में लेकर आए थे। पहला पदक प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में वर्ष 2021 में जीता। प्रतीक के पिता ओमप्रकाश निजी कंपनी में काम करते हैं। मां उषा ग्रहिणी हैं। कोच संदीप ने बताया कि प्रतीक ने पिछले एक साल में काफी अभ्यास किया है। खेल के प्रति उसमें लगन है। उनका सपना मुक्केबाज निशांत देव की तरह ओलंपिक में जाने और पदक जीतने का है।
उपलब्धियां
2025 प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
2023 में जिला स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

2022 में जिला स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

2021 में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें