करनाल। एक महिला को किराएदार लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जिस मकान में महिला किराएदार थी। उसी मकान में एक अन्य युवक भी किराएदार था। बहिपुर गांव जिला संबल, उत्तर प्रदेश निवासी हरिशंकर ने तरावड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार को लेकर एक माह पहले तरावड़ी, करनाल में काम के लिए आया था। आठ फरवरी की सुबह उसकी पत्नी प्रीति उसी घर के एक अन्य किराएदार के साथ पत्थरी की दवाई लेने गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। किराएदार का नाम राजिंद्र निवासी मालिकपुर, गांव जिला कुरुक्षेत्र है। अभी तक उसकी पत्नी का पता नहीं चल सका है। उसका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद