फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान देने के लिए 10 निकाले जाएंगे ड्रॉ

Sun, 09 Nov 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) योजना 2025-26 के तहत कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान देने के लिए लाभार्थियों का चयन ड्रा ऑफ लॉट्स से निकाला जाएगा। 10 नवंबर को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में ड्रॉ होगा। उप कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसानों ने पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर 20 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किए थे। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत व्यक्तिगत श्रेणी में किसानों को 50 प्रतिशत या विभाग द्वारा अनुमोदित अनुदान राशि (दोनों में से जो भी कम हो) का लाभ प्रदान किया जाता है। डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि योजना के तहत प्राप्त 3509 आवेदनों में से 1241 किसानों का चयन पहले ही ड्रा के माध्यम से किया जा चुका है। विभाग को 869 मशीनों का अतिरिक्त लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लाभार्थियों का चयन 10 नवंबर को ऑनलाइन ड्राॅ से किया जाएगा। धान आपूर्ति शृंखला योजना के सात लाभार्थियों का चयन भी होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें