निसिंग। गांव डाचर में शुक्रवार को दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी के दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से गेहूं की फसल के अवशेष में आग लग गई। करीब 10 एकड़ में अवशेष जलकर राख हो गए। किसान नरवैर सिंह, जानपाल सिंह, हरगुन सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरविंदर सिंह, जशरूप सिंह, मनप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, सरदार करनैल सिंह ने बताया कि आग लगने से करीब आधा घंटा पहले गेहूं की कटाई की थी। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। संवाद