फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में लगातार रहेगी गिरावट, छूटेगी कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम खराब होने की संभावनाओं के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से कंपकंपी छूटेगी। बुधवार सुबह से दोपहर तक धुंध गहराई रही। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले तीन दिन बादल छाने, कुछ स्थानों पर गरज-चमक या हल्की बारिश की संभावना है। 19 व 20 जनवरी सुबह के समय धुंध गहराएगी और बाद में मौसम साफ रहेगा। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी 100 प्रतिशत व वाष्प दाब 7.7 एमएम रहा। हवा की औसत गति 2.1 किलोमीटर प्रति घंटा रही। आने वाले पांच दिन तक न्यूनतम तापमान पांच से चार डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें