फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कल से तापमान में गिरावट के आसार

Sat, 19 Oct 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कई दिनों से लगातार तापमान स्थिर बना हुआ है लेकिन रविवार से तापमान में गिरावट आने की संभावना है, हालांकि 24 अक्तूबर तक लगातार मौसम शुष्क बने रह सकता है। आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेगी।
अक्तूबर माह में मौसम ने किसानों का साथ दिया है, इस माह में सिर्फ 17.8 एमएम बारिश ही हुई है। जिसके कारण शुरुआती दौर में कहीं कहीं नुकसान हुआ। कुछ मंडियों में धान भीगा भी लेकिन बाद में बारिश नहीं होने से स्थिति सुधर गई है। यही कारण है कि इन दिनों धान की कटाई चरम पर है। मौसम अभी लगातार शुष्क बना हुआ है।
विज्ञापन

दिन का तापमान सामान्य से अधिक है, जिसका फायदा धान में नमी को कम करने में किसानों को मिल रहा है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि वीरवार को 34 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 19 से घटकर 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान भी 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम अभी 24 अक्तूबर तक लगातार शुष्क रहने के आसार है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रविवार से गिरावट आने की संभावना है। शनिवार को दिन का तापमान स्थिर रह सकता है, जिसके कारण गर्मी महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें