फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज से बढ़ेगा तापमान, बादलों की रहेगी आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिन में धूप तो खिली लेकिन आसमान पर बादलों की आवाजाही भी रही। जिससे तापमान में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब मौसम खुश्क रहने की संभावना है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण कई दिनों से बादलवाई की स्थिति बनी हुई थी। सोमवार को आसमान पर बादलों की आवाजाही रही। जिसके परिणाम स्वरूप अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम शाखा के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार को 37.4 था। वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 से बढ़कर 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब पांच मई तक मौसम परिवर्तनशील लेकिन खुश्क रहने की संभावना है। तीन मई को घने बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश आदि की संभावना नहीं है। अभी तक किसी नए पश्चिमी विक्षोभ की भी संभावना नहीं है। जिसके कारण अब अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है, लोगों को कड़ाके की गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें