फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तापमान में इजाफा बढ़ा रहा तनाव, डिप्रेशन की चपेट में आ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- नागरिक अस्पताल की मनोरोग की ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 100 मरीज
विज्ञापन

अनुज शर्मा

करनाल। गर्मी में बढ़ते तापमान के चलते शरीर में हार्मोनल बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इससे लोग तनाव, घबराहट, डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो नागरिक अस्पताल की मनोरोग ओपीडी 100 के पार पहुंच रही है। इनमें सबसे अधिक मरीजों में इसी तरह के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। जिन्हें मनोरोग विशेषज्ञ पर्याप्त नींद लेने की सलाह दे रहे हैं।
नागरिक अस्पताल की मनोरोग विभाग से चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौभाग्य कौशिक ने बताया कि गर्मी के कारण लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं। जिससे लोगों का चिड़चिड़ापन के साथ गुस्सा बढ़ रहा है। इसके अलावा सोचने-समझने की क्षमता कमजोर होती जा रही है।
विज्ञापन

वहीं हीट एंजाइटी के केस भी ओपीडी में पहुंच रहे हैं। रोजाना 10-12 केस इससे संबंधित आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब शरीर ज्यादा तापमान के संपर्क में आता है तो वह अपना तापमान ठीक से नियंत्रित नहीं कर पाता, इससे कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, बेचैनी व हार्ट बीट तेज होने जैसी समस्याएं पैदा हो रही हैं। ऐसे में ओपीडी में आने वाले लोगों को पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी जा रही है। - संवाद
विज्ञापन

तनाव कम करने के उपाय

नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करें, अपने खाने-पीने का ध्यान रखें व स्वास्थ्यवर्धक भोजन खाएं, स्वयं को व्यस्त रखें व मनोरंजन के अधिक साधन अपनाएं जैसे कि सैर करना, अखबार या पत्रिका पढ़ना, इंडोर व आउटडोर खेल खेलना इत्यादि, टीबी, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ज्यादा प्रयोग न करें, घर में कोई भी नशीला पदार्थ व दवाइयां न रखें, योग और ध्यान को अपनाएं। योग दिमाग और शरीर के बीच कनेक्शन पुनर्स्थापित करने और शारीरिक व मानसिक शक्ति को सुधारने में मदद करता है और दैनिक छह से आठ घंटे नींद लें।

डिप्रेशन (अवसाद) के लक्षण
- उदासी, निराशा व चिड़चिड़ापन।
- किसी काम में मन न लगना।
- रोने का मन करना।
- किसी काम का निर्णय न ले पाना।
- हरदम थकान व जिंदगी व्यर्थ लगना।

एंजायटी (घबराहट) के लक्षण
- बेवजह तेज घबराहट होना।
- बेचैनी होना व सांस फूलना।
- अचानक धड़कन तेज होना।
- ठंडे पसीने आना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें