फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किशोरों ने कैनवास पर उकेरीं मन की भावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। प्लेस ऑफ सेफ्टी मधुबन में किशोर न्यायालय बोर्ड करनाल की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सुयाशा जावा की अध्यक्षता में किशोरों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हुए पेंटिंग प्रतियोगिता में किशोरों ने कैनवास पर अपने मन की भावनाए उकेरीं।
विज्ञापन

प्लेस ऑफ सेफ्टी के अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि इस संस्था में जघन्य अपराध की श्रेणी के किशोर रह रहे हैं। इन किशोरों को समाज की मुख्य धारा से जोड़े रखने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से व्यस्त रखना जरूरी है ताकि ये किशोर दोबारा विधि का उल्लंघन करने में संलिप्त न हों। किशोरों द्वारा काफी उत्साहपूर्वक पेंटिंग, कविता, नृत्य, गाना, टेबल टेनिस, करने में रुचि दिखाई। किशोरों ने अपने मन की प्रतिक्रियाओं को पेंटिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया।
उन्होंने बताया कि प्लेस ऑफ सेफ्टी, मधुबन में लगभग 235 किशोर रह रहे हैं। प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सुयाशा जावा ने किशोरों के लिए इस तरह की क्रियाओं को महत्वपूर्ण बताया। संस्था द्वारा किशोरों को प्रोत्साहन देने के लिए उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान किशोर न्यायालय बोर्ड के सदस्य बलराज सांगवान, मनोवैज्ञानिक प्रवेश, हेड वार्डर राजीव, वार्डर मेहताब सिंह, काउंसलर राजेंद्र शर्मा, एकाउंटेंट राजन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें