फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फंदे से लटकी मिली किशोरी, परिजनों ने घेरी चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-13 स्थित एक मकान में मंगलवार शाम को 15 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोरी की मौत के बाद परिजन भड़क गए और बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए सेक्टर-13 पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-12 इलाके में रहने वाली एक किशोरी सेक्टर-13 स्थित कोठी संख्या 694 में करीब दो साल से काम करती थी और वह वहीं रहती थी। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले उनकी बेटी ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से सूट मंगाया था मगर सूट की जगह फ्रॉक भेज दिया गया। जिसको लेकर वह परेशान थी। बेटी ने मकान मालिक से उस ऑर्डर को वापस करने के लिए भी कहा, मगर ऑर्डर वापस नहीं हो सका था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजन बेटी की हत्या का आरोप लगाकर सेक्टर 13 चौकी पहुंच गए। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग करते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। मौके से एफएसएल की टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। किशोरी मकान में ही रहकर कामकाज करती थी। मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
संदीप कुमार, चौकी प्रभारी, सेक्टर 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें