करनाल। सेक्टर-32 थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी घर के शौचालय की दीवार फांदकर भाग गई है। परिजनों ने उसे पकड़ने की भी कोशिश की लेकिन वह फरार हो गई। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। नाबालिग के परिजनों ने बताया कि उसकी बेटी शौचालय में गई थी। इसी दौरान वहां से दीवार फांदकर बाहर चली गई। उन्होंने उसकी हर जगह तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। संवाद