इंद्री। जनेसरो गांव में मंगलवार को 17 वर्षीय किशोर की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जनेसरो गांव का रहने वाला आशीष अपने दोस्तों के साथ जोहड़ में नहाने हुआ था। जो अचानक पैर फिसलने के कारण जोहड़ में डूब गया और उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी शमशेर सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। संवाद