कोहंड गांव की एक कोरोना पॉजिटिव महिला ने स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ा दी है। महिला ने करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में टेस्ट के लिए सैंपल दिया था। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आई। जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। संक्रमित महिला ने डिटेल में सिर्फ अपना मोबाइल नंबर ही दिया है लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। आशा वर्करों के माध्यम से भी गांव में महिला की तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। सीएचसी के एसएमओ डॉ. मुनेश गोयल ने बताया कि 50 वर्षीय महिला ने मेडिकल कॉलेज में टेस्ट करवाया था। डिटेल में उसने अपना एड्रेस नहीं लिखा था। मोबाइल नंबर से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उधर स्टौंडी गांव के एक 50 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई है। पीड़ित व्यक्ति को घर में ही आईसुलेट कर दिया गया है।