फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मांगें पूरी कराने के लिए शिक्षा मंत्री से मिला शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। शिक्षा मंत्री ने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की और शिक्षकों को मंगलवार का समय देते हुए कहा कि प्राध्यापकों की हर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र को और मजबूत बनाया जाएगा। शिक्षक संघ के प्रधान डॉ राजेश रांझा व महासचिव लेफ्टिनेंट अनिल ने संघ की ओर से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से बताते हुए मांग पत्र प्रस्तुत किया। इस मांग पत्र में महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की मुख्य मांगें पीएचडी की डिग्री के लिए एनओसी देने का अधिकार प्राचार्यों को मिलना चाहिए, सभी पात्र शिक्षक जिनकी पदोन्नति लंबित है उन्हें सीनियर स्केल, सिलेक्शन ग्रेड अनिवार्य ग्रामीण सेवा के बिना दिए जाएं, महिला शिक्षकों को दो माह का बाल देखभाल अवकाश (सीसीएल) देने का अधिकार महाविद्यालयों के प्राचार्यों को दिया जाए, 2014 पॉलिसी वाले साथियों के सभी स्केल प्राथमिकता के आधार पर दिए जाएं, निजी विश्वविद्यालयों से पीएचडी धारक सहायक प्रोफेसर को सीनियर स्केल और सिलेक्शन ग्रेड समय पर दिए जाएं। इस मौके पर संगठन के सभी पदाधिकारियों में डॉ. गुरप्रीत कौर, लेफ्टिनेंट अनिल, डॉ. सोनू, डॉ. हर्ष व मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें