असंध। शहर की पीर वाली गली में घर जा रही डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अध्यापिका से बाइक सवार दो युवक पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में 2 हजार रुपये और जरूरी कागजात व मोबाइल था। अध्यापिका के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। वार्ड 8 निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी आशु सालवन रोड स्थित डीएवी स्कूल में अध्यापिका है। वह दोपहर सवा एक बजे छुट्टी के बाद घर आ रही थी। जब पीर वाली गली के पास पहुंची पीछे से बाइक पर आए दो अज्ञात युवक उसकी पत्नी के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। संवाद